Thursday, 21 February 2019

#_पैरा_मिलिट्री_फोर्सेज_और_सेना_में_क्या_अंतर_होता_है
#_सैलरी_सुविधाएं_भी_होती_है_अलग

1....भारतीय सेना #_रक्षा_मंत्रालय के अधीन आती है, जबकि    _पैरा_मिलिट्री_फोर्सेज_ #_गृह_मंत्रालय के अधीन होती है.

2...भारतीय सेना में रैंक लेफ्टिनेंट, मेजर, कर्नल, ब्रिगेडियर, मेजर जर्नल आदि होती है,
पैरामिलिट्री फोर्सेज में कांस्टेबल, हैड कांस्टेबल, एएसआई, डीएआई, आईजी आदि होती है.

3...भारतीय सेना में अधिकारी एनडीए और सीडीएस के माध्यम से चुने जाते हैं और इस परीक्षा का चयन यूपीएससी की ओर से किया जाता है. वहीं  पैरामिलिट्री फोर्सेज  एसआई तक के उम्मीदवार एसएससी की ओर से चुने जाते हैं.  डीजी आईपीएस बनते हैं.

4..भारतीय सेना के जवानों को
पैरामिलिट्री फोर्सेज
के जवानों से ज्यादा सुविधा मिलती है, इसमें कैंटीन, आर्मी स्कूल आदि की सेवाएं शामिल है.

5...पैरामिलिट्री फोर्सेज
 जिसमें सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ, आसाम राइफल्स और एसएसबी शामिल है.
वहीं सेना में भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना आते हैं.

#_पैरामिलिट्री_फोर्सेज
देश के अर्धसैनिक बल बांग्लादेश, पाकिस्तान, म्यांमार, चीन, भूटान और नेपाल से सटे सीमाओं की रखवाली कर रहे हैं।

- इसके अलावा अर्धसैनिक बल पूरे देश में आतंकवाद औऱ नक्सलवाद विरोधी अभियानों में भी लगे हुए हैं।

- क़ानून-व्यवस्था को संभालने और चुनावों में भी बड़े पैमाने पर अर्धसैनिक बलों का इस्तेमाल किया जाता है।

- VIP सिक्योरिटी में भी मुख्यतौर पर अर्धसैनिक बलों के जवान ही होते हैं।
आपदाओं से निबटने के लिए बनाई गई NDRF में अर्धसैनिक बलों के जवानों को ही शामिल किया गया है।

#_रक्षा_मंत्रालय

रक्षा मंत्रालय का प्रमुख कार्य है रक्षा और सुरक्षा संबंधी मामलों पर नीति निर्देश बनाना और उनके कार्यान्वयन के लिए उन्हें सुरक्षा बलों के मुख्यालयों, अंतर सेना संगठनों, रक्षा उत्पाद प्रतिष्ठानों और अनुसंधान व विकास संगठनों तक पहुंचाना।

 सरकार के नीति निर्देशों को प्रभावी ढंग से तथा आवंटित संसाधनों को ध्यान में रखकर उन्हें कार्यान्वित करना भी उसका काम है।
#_रक्षा_मंत्रालय_चार_विभागों_का मिला जुला रूप है। इसमें
1.रक्षा विभाग (डीओडी),
2..रक्षा उत्पाद विभाग (डीडीपी),
3...रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (डीडीआर एंड डी)
4.. पूर्व सैनिकों के कल्याण और वित्त प्रभाग के विभाग शामिल हैं।

#_गृह_मंत्रालय

यह भारत सरकार का मंत्रालय है। गृह मंत्रालय, राज्यों के संवैधानिक अधिकारों में दखल दिए बिना, सुरक्षा, शान्ति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए राज्य सरकारों को जन शक्ति एवं वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन एवं विशेषज्ञता प्रदान करता है। इस मंत्रालय के मंत्री माननीय #_राजनाथ_सिंह है।

#_विभाग
भारत सरकार (कार्य आबंटन) नियम, 1961 के अंतर्गत गृह मंत्रालय के संघटक विभाग निम्नलिखित हैं:-

1.आन्तरिक सुरक्षा विभाग
2..राज्य विभाग
3..गृह विभाग
4...जम्मू एवं कश्मीर कार्य विभाग
5..सीमा प्रबंधन विभाग
6..राजभाषा विभाग

No comments:

Post a Comment