Wednesday, 6 February 2019

_RPSC मुख्य परीक्षा 2018 टली, अतिरिक्त समय में ऐसे करें

_RPSC मुख्य परीक्षा 2018 जो 29 और 30 जनवरी 2019 को आयोजित किया जाना था अब उसे स्थगित कर दिया गया है। हालाँकि RPSC द्वारा अब तक नई तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। RPSC ने 5 अगस्त 2018 को प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की थी। आयोग द्वारा प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया था और RPSC मुख्य परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी गई थीं, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है।
_मुख्य परीक्षा के स्थगित होने के कारण उम्मीदवारों को अब परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ अतिरिक्त समय मिल गया है। यह लेख अभ्यर्थियों को इसअतिरिक्त समय का सर्वोत्तम तरीके से उपयोग करने और परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा।_



_पहले RPSC मुख्य परीक्षा के परीक्षा पैटर्न को जानते हैं। RPSC मुख्य परीक्षा में चार पेपर हैं जो नीचे दिए गए हैं:_

*_पेपर_*

*_विषय_*

*_अंक_*

*_समय_*

*_paper:-I_*

सामान्य अध्ययन –I

200

तीन घंटे

*_Paper-II_*

सामान्य अध्ययन –II

200

तीन घंटे

*_Paper-III_*

सामान्य अध्ययन –III

200

तीन घंटे

*_Paper:-IV_*

सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी

200

तीन घंटे

_सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी के पेपर का स्तर सीनियर सेकेंडरी के समान होगा।_


*_RPSC मुख्य परीक्षा 2018: अतिरिक्त समय का उपयोग करने के लिए टिप्स_*

_उम्मीदवार इस तथ्य से अवगत हैं कि RPSC मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम ज्यादा है और इसे पूरी तरह से पढ़ने में अधिक समय की आवश्यकता होती है। यह अतिरिक्त समय उम्मीदवारों के लिए एक वरदान के रूप में आया है और उन्हें इसका सर्वोत्तम तरीके से उपयोग करना चाहिए। इस समय को सर्वोत्तम तरीके से उपयोग करने के लिए नीचे कुछ सुझाव दिए गए हैं:_



_सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी: उम्मीदवारों को सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी के पेपर के बारे में ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए और उन्हें नियमित रूप से उत्तर लिखने का अभ्यास करना चाहिए। उन्हें इन विषयों को रिवाइज करना चाहिए और कुछ मॉक टेस्ट पेपर हल करने चाहिए जो इसकी तैयारी के लिए पर्याप्त होंगे। उम्मीदवारों ने अपने स्कूल के सिलेबस में इन विषयों का अध्ययन किया है, इसलिए ज्यादा चिंता की बात नहीं है।_

_करंट अफेयर्स: उम्मीदवारों को पिछले छह महीनों में दुनिया भर में घटित नवीनतम घटनाओं पर नजर रखनी चाहिए। उम्मीदवारों को नियमित रूप से द हिंदू, राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण आदि जैसे समाचार पत्रों को पढ़ना चाहिए। समाचार पत्रों के अलावा, उन्हें लोकप्रिय पत्रिकाओं जैसे योजना, कुरुक्षेत्र और प्रतियोगिता दर्पन को भी पढ़ना चाहिए। इन पत्रिकाओं में नवीनतम घटनाओं की अच्छी कवरेज होती है। इंडिया ईयर बुक को पढ़ना भी उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद होगा।_


_करंट अफेयर्स सेक्शन में राजस्थान के घटनाक्रम से सम्बंधित प्रश्न भी रहेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित "सुजस" पढ़ना चाहिए।_

_पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र: उम्मीदवारों को प्रश्नों की प्रकृति और कठिनाई स्तर को समझने के लिए RPSC मुख्य परीक्षा के पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। उन्हें इन प्रश्नपत्रों का नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए।_

_कुछ भी नया न पढ़ें: उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए किअब वे एक ऐसे चरण में हैं जहां उन्हें कुछ भी नया नहीं पढ़ना चाहिए। उन्होंने अभी तक जो भी अध्ययन किया है, उसे ही रिवाइज करना चाहिए। रिवाइज करने के दौरान उन्हें इतिहास, भूगोल, संस्कृति, भाषाओं, मेलों और राजस्थानों के त्योहारों पर बनाए गए नोट्स के माध्यम से ही पढ़ना चाहिए।_

_नियमित टेस्ट सीरीज़: अब उम्मीदवारों के लिए यह सही समय है जब उन्हें नियमित टेस्ट सीरीज़ में शामिल होना चाहिए। उन्हें इसका फायदा मिलेगा। उम्मीदवारों को नियमित टेस्ट सीरीज़ में शामिल होने से परीक्षा से पहले पर्याप्त मात्रा में अभ्यास मिल जाता है। नियमित टेस्ट सीरीज़ उम्मीदवारों को राजस्थान, भारत और विश्व के मानचित्रों पर स्थानों को इंगित करने वाले प्रश्नों का अभ्यास करने में मदद करेगी। उम्मीदवारों के लिए मानचित्र पर स्थानों को इंगित करने वाले प्रश्नों का अभ्यास नियमित रूप से करनी चाहिए क्योंकि परीक्षा में इस टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं।_



_घटनाओं की एक डेट शीट बनाएं: RPSC मुख्य परीक्षा में इतिहास एक महत्वपूर्ण विषय है। उम्मीदवारों को एक डेट शीट बना लेनी चाहिए जिसमें सभी घटनाओं का उल्लेख समय के अनुसार हो। इस तरह वे इतिहास विषय के महत्वपूर्ण विवरणों को जानने में खुद की मदद कर सकते हैं। कई बार अतीत की घटनाओं से ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिनका उत्तर इस तरीके से आसानी से दिया जा सकता है।_

_आर्थिक नीतियों और शब्दावली को रिवाइज करें: RPSC परीक्षा में अर्थशास्त्र हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। इस विषय से अच्छी संख्या में प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवारों को सभी आर्थिक नीतियों और शब्दावली को याद रखना चाहिए। रिवीजन के लिए उन्हें इस विषय के लिए एक संक्षिप्त नोट बनाना चाहिए। यदि इन नीतियों में कोई परिवर्तन हो तो उसे उचित महत्व दिया जाना चाहिए क्योंकि परीक्षा में इस से सम्बंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।_

_सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन: RPSC मुख्य परीक्षा में सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। छात्रों को इन विषयों के लिए खुद को तैयार करना चाहिए। इस पेपर में प्रश्न विश्लेषणात्मक होंगे। उम्मीदवारों को केवल अपने नोट्स की मदद से अध्ययन करना चाहिए। किताबों के माध्यम से पढ़ाई करना ज्यादा अच्छा नहीं होगा। लूसेंट GK इस उद्देश्य के लिए सही पुस्तक है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि पिछले वर्ष की परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों को भी देखना चाहिए जिससे पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में जानकारी मिल जाएगी।_

_अनावश्यक चीजों से बचें: उम्मीदवारों को यह अतिरिक्त समय सौभाग्य से मिला है। इस अतिरिक्त समय को उन्हें अपनी परीक्षा को बेहतर बनाने में उपयोग करना चाहिए। समय का सदुपयोग करने के लिए उन्हें टीवी और मोबाइल फोन जैसी अनावश्यक चीजों से दूर रहना चाहिए। यदि वे खुद को इन अनावश्यक चीजों से दूर रख सकते हैं तो उन्हें निश्चित रूप से वांछित सफलता मिलेगी।_ 

_अब, उम्मीदवारों को इस अतिरिक्त समय के लिए अध्ययन की एक ठोस योजना बनानी चाहिए और अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इन सभी युक्तियों और तरीकों का पालन करने से उम्मीदवारों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं

No comments:

Post a Comment